फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीएसएन पीजी कॉलेज के पास बनेगा होल्डिंग एरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में जाम और सड़क तक वाहनों के खड़े होने की समस्या से छुटकारे की उम्मीद जगी है। शहर के सीएसएन पीजी कॉलेज के पास लखनऊ रोड पर होल्डिंग एरिया बनवाया जाएगा। इसी के साथ गांवों में इंटरलॉकिंग और सेमी हाईमास्ट लाइटों की स्थापना कराई जाएगी। इन कामों को कराए जाने पर करीब 1.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

होल्डिंग एरिया को बनवाए जाने के साथ ही अन्य कामों की स्वीकृति प्रशासन ने दे दी है। स्वीकृति मिलते ही कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने काम कराए जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के माध्यम से अवस्थापना विकास निधि से शहर के लखनऊ चुंगी पर वाहनों के दबाव को देखते हुए सीएसएन पीजी कॉलेज के पास लखनऊ रोड पर होल्डिंग एरिया बनवाया जाएगा। इसकी लंबाई करीब 80 मीटर और चौड़ाई करीब 10 मीटर होगी।
इससे होल्डिंग एरिया पर ऑटो, ईरिक्शा, टेंपो और बसों को खड़े होने के लिए एक स्थान मिल जाएगा और लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस काम पर 14.63 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ऐसे ही 12.46 लाख रुपये से विकास खंड कछौना के पनुवा, बर्रा धूमन में सीताराम कश्यप के मकान से रामभरोसे के मकान तक इंटरलॉकिंग लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

20.92 लाख रुपये से संडीला-बांगरमऊ मार्ग से बेहंदर के कासिमपुर में सरस्वती स्कूल होते हुए असही रोड तक इंटरलाॅकिंग, 17.71 लाख सरसंड में रंजीत के मकान से मूलचंद्र के मकान तक इंटरलॉकिंग लगवाई जाएगी। वहीं 45.98 लाख रुपये से बेहंदर ब्लॉक के 28 स्थानों पर 170-200 वाट की छह वे सेमी हाइमास्ट लाइटों की स्थापना कराई जाएगी।


काम कराए जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने को हैं। जल्द ही काम भी शुरू करा दिया जाएगा। काम समय से कराए जाने का प्रयास है। -प्रदीप पाल, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें