फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मवेशी चराने गई बालिका की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
दिवंगत सुनैना।
विज्ञापन
हरदोई। मवेशी चराने गई बालिका की हरदोई-शाहजहांपुर रेलखंड पर कौढ़ा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में दो मवेशी भी मरे हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के कौढ़ा गांव निवासी पिंकू खेती करते हैं। उनके गांव से कुछ दूरी पर हरदोई-शाहजहांपुर रेलखंड है। रविवार की शाम को उनकी पुत्री सुनैना (12) गांव के पास मवेशी चराने गई थी। इसी दौरान दौरान कुछ मवेशी रेलवे ट्रैक की ओर चले गए। सुनैना उन्हें हटाने लगी।
विज्ञापन

तभी लखनऊ से मेरठ की ओर जा रही 22453 मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे में दो मवेशी भी मर गए। मृतका के पिता ने बताया सुनैना को कम सुनाई देता था। वह मानसिक रूप से कमजोर भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें