फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत में जहरीला पदार्थ खाकर किसान ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बसेन गांव निवासी एक किसान ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बसेन निवासी ब्रजेश (41) खेती करते थे। भाई राजेश ने बताया कि बुधवार सुबह ब्रजेश खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इस दौरान खेत में ही उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोपहर बाद वापस घर आने पर ब्रजेश की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं तो परिजन के पूछने पर जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी।
आनन फानन परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां उपचार के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी संजू और एक पुत्र है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बेनीगंज कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि परिजन जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं लेकिन इसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें