फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 15 करोड़ की लागत से महोलिया शिवपार में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Wed, 05 Mar 2025 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-12- इसी गांव में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी। संवाद
विज्ञापन

- प्रशासन ने लाइब्रेरी निर्माण के लिए बंजर श्रेणी की एक हजार वर्ग मीटर दी भूमि

- विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। हाईटेक होती व्यवस्था में पढ़ाई के भी हाईटेक संसाधन जुटाए जा रहे हैं। करीब 15.00 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है।
लाइब्रेरी का निर्माण शहर से सटे महोलिया शिवपार गांव में कराया जाएगा। प्रशासन ने लाइब्रेरी की स्थापना के लिए 1,000 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध करा दी है। शासन से डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को स्वीकृति मिलते ही काम भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से शासन ने जिले में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना को स्वीकृति दी है। शासन ने लाइब्रेरी की स्थापना को शहर या शहर से सटी हुई भूमि पर कराए जाने की वरीयता दी थी। ताकि विद्यार्थियों को लाइब्रेरी तक आने-जाने में असुविधा न होने पाए। शासन की ओर से डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए प्रशासन से भूमि की मांग की गई थी।
प्रशासन की ओर से नगरीय निकास की सीमा के अंदर शहर में भूमि की तलाश कराई गई, लेकिन शहर में भूमि के न मिलने से लाइब्रेरी की स्थापना का काम आगे नहीं बढ़ सका था। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में भूमि न होने पर राजस्व विभाग के माध्यम से भूमि की तलाश के लिए अनुरोध किया गया।
प्रशासन ने सदर तहसील क्षेत्र के शहर से सटे विकास खंड बावन के महोलिया शिवपार गांव में बंजर श्रेणी की भूमि को चिह्नित कराया। महोलिया शिवपार में लाइब्रेरी के लिए 1,000 वर्ग मीटर भूमि आवंटित कर दी है।

वातानुकूलित होगी लाइब्रेरी और एक साथ 500 लोगों के पढ़ने की होगी व्यवस्था
जिला पुस्तकालय के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शासन ने डिजिटल लाइब्रेरी को वातानुकूलित बनवाए जाने का प्रस्ताव है। लाइब्रेरी में 500 विद्यार्थियों के एक साथ बैठने की व्यवस्था होगी। यह लाइब्रेरी जिले की सबसे हाईटेक लाइब्रेरी होगी।
विज्ञापन

कोट
डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए महोलिया शिवपार में भूमि चिह्नित करा ली गई है। बंजर श्रेणी की भूमि का पुनर्ग्रहण करते हुए लाइब्रेरी की स्थापना के लिए हस्तांतरित की गई है। जिससे जिले में अब तक की हाईटेक और संसाधन संपन्न लाइब्रेरी की स्थापना हो जाएगी और विद्यार्थियों को अध्ययन में आसानी होगी।-मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें