फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ऑटो पलटने से घायल व्यापारी की भी इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी मार्ग पर पांच मार्च की सुबह हुए सड़क हादसे में दंपती की मौत के बाद घायल युवक की भी लखनऊ में मौत हो गई। युवक की पत्नी का लखनऊ में इलाज चल रहा है। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के भूरा टीकुर के पास हुआ था।
विज्ञापन

पिहानी नगर के मोहल्ला मिश्राना निवासी अभय गुप्ता (26) बर्तन व्यापारी थे। उनकी दुकान नगर के कटरा बाजार में है। उनकी शादी डेढ़ साल पहले खुशी के साथ हुई थी। पांच मार्च की सुबह वह ऑटो से पत्नी खुशी की दवा लेने के लिए हरदोई शहर जा रहे थे। इस दौरान हरदोई-पिहानी मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के भूराटीकुर के पास चालक को झपकी आने से ऑटो अनियंत्रित होकर खंती में जाने के बाद पेड़ से टकरा गया था।
घटना में चालक रिंकू, अभय, खुशी, देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चक निवासी सुमिला उर्फ लज्जावती, सुमिला के पति लज्जाराम समेत सात लोग घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज में सुमिला को मृत घोषित कर दिया गया था। लज्जाराम, अभय और खुशी को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। पांच मार्च की देर शाम लज्जाराम की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। परिजन अभय और खुशी को लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। रविवार सुबह इलाज के दौरान अभय की मौत हो गई। अभय की कोई संतान नहीं है। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव कि घटना की जानकारी है। परिजनों के शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें