फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खरवा नाले पर 1.34 करोड़ से बनेगा पुल, विधायक ने किया भूमि पूजन

विज्ञापन
फोटो-18- पुल निर्माण के लिए भूमिपूजन करते विधायक आशीष सिंह आशू। संवाद
विज्ञापन
मल्लावां। बेरियाघाट जाने वाले मार्ग पर खरवा नाले पर 1.34 करोड़ रुपये से पुल बनवाया जाएगा। शासन ने इसकी स्वीकृति दे दी है। बृहस्पतिवार को विधायक आशीष सिंह आशू ने पुल के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

बेरियाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा और माघ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचना अब आसान हो जाएगा। कुतुबापुर स्थित मढ़ियां गांव के पास खरवा नाले पर 1,34,00,000 रुपये से नए पुल को बनवाया जाएगा। ऐतिहासिक बेरियाघाट पर हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। बरसात के समय खरवा नाले पर पुल न होने से हादसे की आशंका रहती थी। इसी को देखते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर पुल बनाने की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने पुल बनवाए जाने की मंजूरी दे दी है। पुल बनवाए जाने के लिए शासन ने 52,88,000 रुपए भी दे दिए हैं। विधायक ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें