फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक सवार देवर भाभी को बोलेरो ने मारी टक्कर, भाभी की मौत

विज्ञापन
फोटो-1-गुड्डी देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात बाइक सवार देवर भाभी को बोलेरो ने टक्कर मार दी। घटना में भाभी की मौत हो गई। देवर मामूली रूप से घायल हुआ। महिला मामा की बेटी की शादी में शामिल होने जा रही थी।
विज्ञापन

कछौना नगर के मोहल्ला रेलवेगंज पूर्वी निवासी गुड्डी देवी (54) का ननिहाल बघौली थाना क्षेत्र के लत्तहना गांव में है। शुक्रवार को गुड्डी के मामा की बेटी की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह बाइक से अपने देवर अरविंद कुमार के साथ जा रही थीं। अरविंद के मुताबिक, लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुन्नी ओवरब्रिज के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।
गुड्डी और अरविंद को कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक ने गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। अरविंद कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गुड्डी के परिवार में पति वीरेंद्र, एक पुत्र और एक पुत्री है। कछौना कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि घटनास्थल बघौली थाना क्षेत्र में हुई है। अगर परिजन यहां तहरीर देंगे तो यहां भी मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

फोटो-1-गुड्डी देवी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें