फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक खरीदने के लिए निकाले 39 हजार रुपयों से भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हरदोई। बाइक खरीदने के लिए बैंक और एटीएम से रुपये निकालने के बाद जिला अस्पताल में दवा लेने गए दंपती का रुपयों से भरा बैग संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। दंपती ने पास खड़े एक युवक और युवती पर रुपयों भरा बैग ले जाने की आशंका जताई है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बावन कस्बा निवासी दिवाकर मंगलवार को पत्नी सुनीता के साथ शहर के बावन चुंगी पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक गया था। यहां से कुल 39 हजार रुपये बैग में रखकर यह लोग जिला अस्पताल रोड पर स्थित एक एजेंसी पर बाइक खरीदने गए।
विज्ञापन

यहां बाइक पसंद नहीं आई। इसके बाद वे जिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ से परामर्श लिया। अस्पताल में रुपयों भरा बैग दिवाकर ने पत्नी सुनीता को दे दिया। सुनीता ने प्रसाधन के लिए जाने को बैग बाहर रख दिया। यहां से बैग गायब हो गया। इस जानकारी से मौके पर खलबली मच गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें