फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा का शिकार ग्राम रोजगार सेवक

Fri, 28 Sep 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की गुरुवार को हुई बैठक में ग्राम रोजगार सेवकों ने सरकार द्वारा उनके प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। ग्राम रोजगार सेवकों ने उनकी मांगों को पूरा न करने पर रोष जताते हुए आंदोलन की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन

उन्होंने मांगे पूरी न होने की दशा में विस के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। संगठन के कार्यालय पर ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने मांगों के संबंध में ग्राम विकास मंत्री समेत प्रमुख सचिव से भी वार्ता की, जिन्होंने मांगे पूरी करने का आश्वासन भी दिया, पर उनकी मांगों पर विचार अभी तक नहीं किया गया, जबकि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और शिक्षामित्रों के संबंध में सकारात्मक रुख ले चुकी है, पर उन लोगों के प्रति दो माह व्यतीत होने के बाद भी निर्णय नहीं लिया गया है।
इससे अब संगठन एक बार फिर वृहद आंदोलन करने के मूड में आ गया है। जिलाध्यक्ष मो. इमरान सिद्दीकी ने कहा कि सपा सरकार आने से पहले यह कहा गया था कि सेवकों को नियमित किया जाएगा, पर आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। इससे रोजगार सेवकों में कुंठा पैदा हो रही है। ऐसे में अब संगठन जल्द ही विस के समक्ष प्रदर्शन करेगा। बैठक में रंजीत गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, अंकित तोमर, सत्यपाल यादव, रकीम खान, जय प्रकाश यादव, राम सिंह यादव, अनिल द्विवेदी व शैलेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें