शाहाबाद/संडीला/गौसगंज। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस भी जल्दी आ जैसे गगनभेदी उद्घोष के बीच रविवार को भगवान गणेश की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शाम को पिपरिया घाट और नैमिषारण्य में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
शाहाबाद में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा की शोभायात्रा दोपहर बाद शुरू हुई। भारी संख्या में श्रृद्धालु भजन कीर्तन करते और गुलाल उड़ाते हुए पिपरिया घाट पहुंचे और प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर वेदप्रकाश रस्तोगी, अनिल अग्रवाल, नवल किशोर, अनिल मराठा, रमन गुप्ता, दिनेश द्विवेदी, वासू वर्मा, पिंटू, बबलू अग्रवाल, अनूप वर्मा, संदीप गुप्ता आदि मौजूद थे। उधर, संडीला मेें जै माता दी प्रभात फे री मंदिर स्थल पर गणेश उत्सव समिति द्वारा रविवार की सुबह उन्नाव मार्ग स्थित जनता कोल्ड स्टोरेज से भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्य बाजार होते हुए इमलियाबाग तक आई।
वहां से प्रतिमा को नैमिषारण्य ले जाकर गोमती नदी में विसर्जित किया गया। इस मौके पर गौरव गुप्ता, मनीष गुप्ता, राहुल, सुशील, मोहन गुप्ता, प्रदीप, पवन, बबली, डॉ. वेदप्रकाश, अभिषेक, चंदन, नितिन, अन्नू मिश्रा, डिंपल, राजेश आदि मौजूद थे। कछौना के पुराने बाजार स्थित मंदिर से गणेशजी की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में गाजे बाजे के साथ सुमधुर संगीत की धुनों पर श्रृद्धालु थिरके और भगवान गणेश के जयकारे लगाए और प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर प्रांजुल शुक्ला, इंदू गुप्ता, मदन, सोनी, अमित गुप्ता, दीपक, सुभम्, प्रशांत आदि मौजूद थे।