हरदोई। जिले में भारत साक्षरता मिशन की चयन प्रक्रिया इंटरव्यू के पहले प्रक्रिया रोक दी गई। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए 25 अगस्त तक चयन पूरी करने का फरमान दिया, पर कोई असर नहीं हुआ। हालांकि, डीएम ने कड़ा रुख अख्तियार करने की बात कही है।
भारत साक्षरता मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 15 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के निरक्षरों को साक्षर करने को कार्यक्रम चलाया गया था, पर गत वर्ष शुरू कार्यक्रम जिले में लापरवाही की भेंट चढ़ गया। कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल पर चार जिला समन्वयकों, ब्लाक स्तर पर एक ब्लाक समन्वयक और ग्राम पंचायत स्तर पर दो दो प्रेरकों का चयन होना था। इसके लिए आवेदन पत्र मांगे गए थे, पर चुनाव आचार संहिता रोड़ा बनी और कार्यक्रम रुक गया। जिला समन्वयकों के चार पद के लिए 559 आवेदन आए जिसमें 186 इंटरव्यू के लिए चयन किए गए।
ब्लाक समन्वयकों के 19 पदों के लिए 1036 आवेदन आए। सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इंटरव्यूकी तिथि भी निर्धारित कर दी गई, पर एक दिन पूर्व इंटरव्यू रद कर दिया गया। इंटरव्यू क्यों रद किया गया, इसका किसी ने जवाब नहीं है। बताते हैं कि अन्य जिलों में कार्यक्रम विधिवत संचालित भी हो रहा है। जिले में इस लापरवाही पर प्रमुख सचिव सुनील कुमार ने कार्यक्रम के अध्यक्ष डीएम को निर्देश देकर 25 अगस्त तक चयन प्रक्रिया, लोक शिक्षा समितियों के खाते आदि खुलवाने का आदेश दिया था। इसके बाद प्रभारी डीएम एके द्विवेदी ने बीएसए को निर्धारित समय तक प्रक्रिया पूरी करने का फरमान दिया। 18 अगस्त को प्रमुख सचिव के आदेश पर डीएम का निर्देश पत्र बीएसए कार्यालय पहुंच गया।
पहले प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जागी, पर धीरे-धीरे यह आदेश भी फाइलों में कैद होकर रह गया। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी तकनीकी खामी से प्रक्रिया रुकी होने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि जल्द ही चयन प्रक्रिया पूरी कर कार्यक्रम संचालित कराया जाएगा। नोट-फाइल संख्या तीन में प्रमुख सचिव का आदेश भी जिले में नहीं शुरु करा सका साक्षरता मिशन शीर्षक संबंधी खबर में प्रभारी जिलाधिकारी आनंद कुमार द्बिवेदी का बयान हटाकर निम्न इंसेट लगाने का कष्ट करें। उधर, डीएम अजय शुक्ला ने बताया कि लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। बीएसए से सारी जानकारी लेंगे कि किन हालातों में प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। अगर लापरवाही है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई कर शीघ्र ही अभियान शुरू कराया जाएगा।