फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार परिवारों पर होगा शोध

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लक्ष्मीपुरवा और भदैंचा गांव के एक हजार परिवारों पर स्वास्थ्य विभाग शोध कार्य शुरू कर रहा है। 500-500 परिवारों का स्वास्थ्य लेखा जोखा बनाकर तीन वर्ष तक उन पर स्टडी किया जाएगा और जो तथ्य सामने आएंगे, उसी पर पूरे देश में स्वास्थ्य योजना चलाई जाएगी।
विज्ञापन

इंडियन काउंसिलिंग आफ मेडिकल रिसर्च नई दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे हेल्थ एकाउंट स्कीम की जिले में शुरुआत की गई। सीएमओ ने शुक्रवार को कार्यालय का उद्घाटन किया। स्कीम में जिले के पांच सौ ग्रामीण और पांच सौ शहरी परिवारों क ो चिह्नित कर उनके स्वास्थ्य पर शोध किया जाएगा। देश में चलाए जा रहे कार्यक्रम के लिए हरदोई को चुना गया था और शोध को लक्ष्मीपुरवा व भदैंचा के पांच पांच सौ परिवारों को चुना गया। इन परिवारों पर शोध कार्य शुरू किया जा रहा और जो परिणाम सामने आएंगे उन्हें मानते हुए पूरे देश में इसे लागू किया जाएगा। जिले में कार्यक्रम संचालन को शुक्रवार को जिला अस्पताल में कार्यालय खोला गया। कार्यालय का उद्घाटन करते हुए सीएमओ ने कहा कि हरदोई में जो कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है, यह जिले के लिए गौरव की बात है और इसका जिलेवासियों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में माश्रिता सेवा संस्थान द्वारा स्वैच्छिक सहयोग दिया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. आरसी अग्रवाल, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. एसके अग्निहोत्री, डॉ. धर्मेंद्र पालीवाल, रामकिशोर, डीसीएम अजय शर्मा, डॉ. आशीष मिश्रा, अंकिता पांडेय, मनोज तिवारी, संजीव पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें