फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़के श्रमिक, प्रदर्शन

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड टड़ियावां के ग्राम अयारी के दर्जनों मजदूरों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने मनरेगा से कराए गए कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाकर मजदूरी का भुगतान भी नहीं किए जाने की शिकायत की है।
विज्ञापन

इस बाबत गुस्साए मजदूरों ने ग्राम प्रधान और सचिव की मिली भगत से अनियमितता करने व मजदूरी में हेरफेर की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई और इसके लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। मनरेगा योजना में अनियमितता की शिकायत करते हुए विकास खंड टड़ियावां के ग्राम अयारी के दर्जनों ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि अरुण के मकान से मानीराम के मकान तक, नहर खांदी पटान कार्य, छोटे के मकान से रामनाथ के मकान तक नाली खड़ंजा कार्य, डामरी रोड और संपर्क मार्ग आदि का कार्य कराया गया। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यों में ग्राम प्रधान ने अयारी गांव के बेंचेलाल, मुन्ना, गुड्डू, सतीश, जसवंत और शिवराम आदि लोगों के नाम से फर्जी मजदूरी का पैसा निकाल लिया। ऐसे में अब उन मजदूरों को भुगतान नहीं हो पा रहा है जो वास्तव में काम कर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान ने अपने चाचा, व ग्राम प्रधान के ससुर और ग्राम प्रधान के जेठ के नाम से भी अनियमित ढंग से मजदूरी निकाल ली गई है। उन्होंने बताया कि वह लोग कई बार खंड विकास अधिकारी के चक्कर भी काट चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया है। मजदूरों ने जिलाधिकारी की ड्योढ़ी पर नारेबाजी कर प्रकरण की जांच कराने और मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला को संबोधित प्रार्थना पत्र नगर मजिस्ट्रेट को दिया है। इस मौके पर राम औतार, नन्हक्के और वसीम समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें