फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसी पर दर्ज होंगे जनगणना आंकड़े

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दो दिवसीय प्रशिक्षण में जो जानकारियां मास्टर ट्रेनरों को दी जाएंगी वही वे प्रशिक्षित होने के बाद ब्लाक स्तर पर जनगणना में लगाए गए सुपरवाइजरों व प्रगणकों को देंगे।
विज्ञापन

विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुधवार को सुपर मास्टर ट्रेनर व मास्टर ट्रेनरों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अजय शुक्ला ने यह बात कही। उन्होने सभी से कहा कि अगर डाटा फीड करने एवं घर घर जाने पर प्रश्न पूछने संबंधी कोई भी दिक्कत हो तो वह संबंधित प्रशिक्षक तथा एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से जानकारी कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद शीघ्र ही ब्लाक स्तर पर सुपरवाइजर व प्रगणकों को प्रशिक्षण देने की तिथि की जानकारी सभी सुपर मास्टर ट्रेनरों को बता दी जाएगी। कहा कि जनगणना के समय प्रत्येक प्रगणक के साथ टेबलेट पीसी पर डाटा फीड करने के लिए आईटीआई से प्रशिक्षित एक व्यक्ति लगाया जाएगा। जो घर के मुखिया द्वारा बताए सारे डाटा को पीसी पर फीड करेगा। कहा कि पीसी पर डाटा फीड होने के बाद सुपरवाइजर उस डाटा को ब्लाक स्तर पर स्थापित कंप्यूटर पर अपलोड कराएंगे। इसके लिए सभी मास्टर ट्रेनरों को पीसी एवं सीडी उपलब्ध करा दी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी ने कहा कि मास्टर ट्रेनर सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को प्रशिक्षण में सभी जानकारियां देने के अलावा य जरूर बताए कि उन्हे घर घर जाकर जनगणना करना है। हर परिवार के मुखिया, उसकी पत्नी, विवाहित लड़के, बहू व अन्य लड़के लड़कियाें के नाम, मकान कच्चा, पक्का एवं स्थिति, बिजली, मोबाइल, टीवी एवं अन्य जानकारियाें के साथ जोत भूमि के अलावा रोजगार, शैक्षिक योग्यता आदि सभी जानकारी पीसी पर कोड के अनुसार फीड की जाएगी। इस पर सभी विशेष ध्यान देंगे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र सहित सारे एसडीएम, तहसीलदार व बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें