फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद होने पर महिला ने जहर खाकर जान दी

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पति से विवाद होने पर एक महिला ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली शहर क्षेत्र के चिंतालपुरवा निवासी विनीत की शादी चार वर्ष पूर्व बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के धरौली निवासी लालाराम की पुत्री गीता के साथ हुई थी। कुछ दिन पूर्व विनीत के छोटे भाई पुनीत का तिलक था। बताते हैं कि उसी दौरान कुछ बात हो गई और मंगलवार को पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके चलते गीता ने जहर खा लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन लखनऊ ले जा रहे थे लेकिन उसकी मौत हो गई। गीता की मौत से उसकी दो नन्हीं पुत्रियों से मां का आंचल छिन गया है।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में 32 वर्षीय बागेश पुत्र स्वर्गीय मुन्नू निवासी ग्राम अहेमी थाना पिहानी ने अपनी ससुराल थाना क्षेत्र के ग्राम बदौली में आत्महत्या कर ली। हत्या का कारण स्पष्ट न होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मौके पर पहुंची मृतक की मां पुत्री देवी ने बताया कि करीब 20 वर्ष पूर्व उसने अपने पुत्र बागेश की शादी ग्राम बदौली निवासी शंभू की पुत्री बब्बो के साथ की थी। दोनों के बीच मनमुटाव भी नहीं था। मृतक की मां की ओर से कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में किसी पर कोई भी आरोप नहीं लगाया गया। उधर, कोतवाली शहर क्षेत्र के रामनगर निवासी रामगोपाल पुत्र रामौतार (25) ने घर में किसी बात को लेकर जहर खा लिया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन



पति से विवाद पर जान देने की कोशिश
पिहानी (हरदोई)। क्षेत्र के महेलिया गांव निवासी ओमकार की पत्नी मीना (30) ने बुधवार की देर शाम घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन फानन अस्पताल लाए। अस्पताल में ओमकार ने बताया कि उसके छोटे छोटे बच्चे आपस में झगड़ रहे थे। उसने उन्हें डांट दिया। इसी बात पर नाराज होकर मीना ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उधर, डाक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि मीना की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें