फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने मायके में फांसी लगा जान दी

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/माधौगंज। मायके में रह रही विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ से उसका फांसी पर लटकता शव मिला। परिजन गांव के ही युवक को पुत्री की मौत का दोषी बता रहे हैं, पर पुलिस प्रेम प्रसंग की खातिर जान देने की बात कह रही है।
विज्ञापन

माधौगंज क्षेत्र के चंदौली निवासी चंद्र प्रकाश की पुत्री अंजली (20) की शादी एक वर्ष पूर्व बिलग्राम क्षेत्र के कोड़ही के अवधेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक वह ससुराल में रही और बाद में मायके में रहने लगी। सोमवार की रात वह घर से निकली और उसके बाद लौट कर नहीं आई। मंगलवार की सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के बाहर पेड़ से अंजली का फांसी पर लटकता शव मिला। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कोई खास बात नहीं बताई है और अज्ञात कारणों से फांसी लगा जान देने की जानकारी दी। उधर, पुलिस इसे प्रेम प्रसंग को लेकर अंजली के फांसी लगा जान देने की बात बता रही है। एसओ बृजराज यादव ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है, युवती के गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, पर अभी कुछ दिन पूर्व युवक की शादी हो गई, जिससे दोनों के बीच दूरियां बनने लगीं और उसी की खातिर फांसी लगा जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें