फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का चढ़ा पारा

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। संयुक्त शिक्षामित्र एसोसिएशन ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर शिक्षामित्रों को अप्रशिक्षित वेतन मान देने की आवाज उठाई। शिक्षामित्रों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को देकर स्नातक कर रहे शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण भी देने की मांग की है, जबकि अनट्रेंड वेतनमान न मिलने पर संघर्ष करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

कई मांगों के संबंध में अभी कोई ठोस कदम नहीं उठाने से गुस्साए शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त शिक्षामित्र एसोसिएशन के बैनर तले कलक्ट्रेट पहुुंचे शिक्षामित्रों ने बताया कि शिक्षामित्रों की कई प्रकार की मांगे हैं, जिसके संबंध में कई प्रार्थना पत्र भी दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि वर्ष 10 के आंकड़ों के अनुसार तो एक लाख 24 हजार शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है, पर अभी भी कई शिक्षामित्र हैं, जो इस वर्ष स्नातक पूर्ण होंगे, उनको भी अनुभव के आधार पर प्रशिक्षण में शामिल किया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मानदेय बढ़ाने की अपेक्षा अनट्रेंड वेतनमान शिक्षामित्रों को दिया जाए, क्योंकि अनट्रेंड वेतनमान लागू होने से 12 महीने का वेतन निजी खातों में स्वत: ही आने लगेगा तथा प्रशिक्षण पर नियुक्ति भी मिल सकेगी। शिक्षामित्रों ने प्रशिक्षण के उपरांत सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति का शासनादेश जारी करने की मांग की है। शिक्षामित्रों ने 21 मई तक मांगों पर कार्रवाई न होने पर विधानसभा के सामने एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। शिक्षामित्रों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया है। इस मौके पर बृजराज सिंह, ललित अगिभनहोत्री, मनोज दीक्षित, गगन मिश्रा, मूरत सिंह, सोनी सिंह, आशुतोष मिश्र, पंकज श्रीवास्तव और राम कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें