फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी सड़कों पर कैसे होगा सफर ‘सुहाना’

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले की सड़कों की मरम्मत के प्रति पीडब्ल्यूडी अभियंता कितने सजग रहते हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि जिला एवं ग्राम स्तरीय सड़कों की बात दूर, प्रमुख मार्गों की ही सड़कें खस्ताहाल हैं और उन पर यातायात ठहर रहा है। गड्ढामुक्त सड़क अभियान को आईना दिखाती इन सड़कों पर सुहाने सफर का सपना बस सपना बना हुआ है।
विज्ञापन

हरदोई-सवायजपुर मार्ग की सड़क बाढ़ से कई स्थानों पर पोली हो चुकी है। इस मार्ग की सड़क पर लोगों के लिए सफर करना आसान नहीं है। भारी वाहनों के दबाव से जगह-जगह गड्ढे होने के साथ ही सड़क धंसकती रहती हैं। विभाग गिट्टी-मिट्टी डाल कर मार्ग चालू रखने की कोशिश करता है। 32 किमी लंबी सड़क के लिए 1 से 16 किमी तक पुनर्निर्माण की मंजूरी मिली, जिसके लिए करीब चार करोड़ रुपए मिले, पर उसका उपयोग उन स्थानों पर नहीं कराया गया, जहां सड़क ज्यादा खराब थी। अब पैसा कब मिलेगा और कब सड़क पूरी तरह से दुरुस्त होगी कुछ पता नहीं है। हरदोई-सांडी मार्ग जो बरेली-कानपुर हाईवे को सांडी में जोड़ता है। कई स्थानों पर खराब है। सिंगल लेन इस रोड को डबल लेन करने से लेकर इसे दुरुस्त करने का काम नहीं हो रहा है। बीस किमी लंबी सड़क पर यातायात सामान्य रूप से नहीं चल पा रहा है। इसी प्रकार हरदोई-बिलग्राम मार्ग शहर से होकर बिलग्राम जाने वाले इस मार्ग की हालत काफी खस्ता हैं। पिछले लंबे समय से इसके पुनर्निर्माण की राह देखी जा रही, पर यह सिर्फ सपना बना हुआ है। यह मार्ग बिलग्राम में कानपुर-बरेली हाईवे को जोड़ने के साथ ही कन्नौज को जाता है। करीब 27 किमी लंबी इस सड़क की हालत काफी खराब है। सांडी-शाहाबाद मार्ग की हालत खराब है। करीब 35 किमी लंबे इस सड़क से जगदीशपुर सहित कई बड़े गांव सीधे शाहाबाद से जुड़े हुए हैं। सांडी-हरपालपुर मार्ग जो नेशनल हाईवे कानपुर-बरेली में तब्दील हो चुका है की हालत खराब है। इस मार्ग पर लमकन के पास नीलम नदी पुल करीब दो माह पूर्व क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी तरह से बिलग्राम-कन्नौज मार्ग की सड़क खस्ता हाल है। बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क के दुरुस्त न होने से यातायात प्रभावित है, जबकि मेहंदीघाट के पास कटी इस सड़क पर पुल बनाने या प्रोटेक्शन कार्य करने को लेकर लापरवाही हो रही, जिससे यातायात प्रभावित है। इस बाबत एडीएम राकेश मिश्रा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के नोडल अधिकारी का तबादला हो गया है। नए अफसर दो दिन पूर्व आए हैं, जानकारी कर सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें