फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिया की दस्तक, रास आई चटनी

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। कच्चे आमों का मौसम आते ही एक अजीब सी सुगंध से मन महक उठा है। बागों में इस बार भरपूर आम आया है। अच्छी फसल देख आम के बागबानों के चेहरे खिले हुए हैं। सीजन में पहली बार कस्बे की प्रमुख बाजारों में कच्चे आमों के ढेर लगे। अमिया 15 से 5 रुपए प्रति किलो तक बिकी।
विज्ञापन

कसबे की बड़ी बाजार इस्लामगंज, कंजड़ चौराहा, इस्लामगंज चौराहा व बड़ा चौराहा आदि पर अमिया के दर्जनों ढेर लगाए गए। दुकानदारों ने बताया कि इस कच्चे आम की कीमत आचार और चटनी आदि के शौकीन ही दे सकते हैं। बच्चों ने भी अमिया की खूब खरीदारी की और कच्चे आम का जायका चखा। महिलाओं ने काफी मोलभाव के बाद आचार आदि को अमिया खरीदी। दुकानदारों ने बताया कि सुबह से दोपहर तक यही कच्चा आम 15 रुपए प्रति किलो तक के हिसाब से बिका, पर शाम होते-होते इसकी कीमत पांच रुपए प्रति किलो पर आकर सिमट गई। सब्जी बेचने वालों ने थोक के भाव में कच्चा आम खरीदा। बाजार में कच्ची अमिया बेचने वालों में कच्ची उम्र के बच्चे भी शामिल रहे। दुकानदारों के अनुसार, कच्चे आम का भरपूर मौसम आना अभी बाकी है। गोपामऊ निवासी शकील, पिहानी के गप्पू सेठ व मुन्ना बालर आदि ने बताया कि इस बार फसल गत वर्ष की अपेक्षा काफी अच्छी है। अगर कुदरत मेहरबान रही तो आम खूब बिकेगा। इन लोगों ने बताया कि कच्चा आम थोक भाव में दस रुपए तक में बिक रहा है। कच्चे आम से लदे पेड़ों की रखवाली कर रहे इन लोगों के चेहरों पर चमक देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें