फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण से हड़कंप

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ डा. एसके तिवारी व डिप्टी सीएमओ डा. अवनीश ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ के अस्पताल पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने एक्सरे मशीन का कक्ष खुलवाकर देखा और जानकारी की। उन्होंने अस्पताल में खराब पडे़ हैंडपंप को सही कराने के निर्देश दिए। अधीक्षक ने बीडीओ को पत्र भेजकर हैंडपंप सहीं कराने को कहा। सीएमओ ने उपस्थित पंजिका पर महिला चिकित्सक डा. शीला को न पाकर पूछताछ की जिस पर अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने मुख्यालय छोड़ने का प्रार्थना पत्र दिया था, पर अवकाश का प्रार्थना पत्र नहीं है। जिस पर सीएमओ ने अनुपस्थित का कारण स्पष्ट करने को पूछा। ओआरएस घोल न होने पर मुहैया कराने को कहा। हेल्थ विजिटर उमा वर्मा को भी अनुपस्थित पाया। अस्पताल की साफ सफाई पर ध्यान देने को निर्देशित किया। इस मौके पर डा. शिशिर श्रीवास्तव, डा. मनोज देशमणि व अन्य मौजूद थे। सीएमओ द्वारा गौरा न्यूपीएचसी का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें