फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल कोच जर्रीन का निधन

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। भारतीय बास्केटबाल टीम की कोच और निदेशक जर्रीन जैदी का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 58 वर्ष की थीं। उनके पति की दस वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। वह अपने पीछे क्रिकेटर पुत्र अली हामिद व फिल्म अभिनेत्री बेटी समरीन जैदी को छोड़ गई हैं। जर्रीन पिहानी के निवर्तमान चेयरमैन अली वहाब जैदी की भाभी थीं।
विज्ञापन

उनका शव उनके पिहानी के फाटक परिसर स्थित पैतृक आवास पर लाते ही लोगों का तांता लग गया। ज्ञात हो कि जर्रीन पिहानी के नवाब खानदान की बहू होने के साथ भारतीय बास्केटबाल की कोच और निदेशक भी थीं। वह लखनऊ में रह कर बास्केटबाल के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करती थीं। पिछले लगभग छह माह से बीमार चल रही थीं। उन्हें इलाज को मुंबई के लीलावती, दिल्ली के गंगाराम व लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके दो बच्चे एक बेटा हामिद और अभिनेत्री बेटी समरीन हैं। समरीन फिल्म ‘शीन’ में लीड रोल अदा कर चुकी हैं। उनका बेटा अली हामिद जैदी क्रिकेट का चमकता सितारा है। वह आईसीएल, अंडर 19 व रणजी आदि में खेल चुका है। उधर, उनकी नमाजे जनाजा मदरसा हामिदुल मदारिस के उस्ताद मौलाना मेराज हैदर ने अदा कराई। इस मौके पर एचडीएफसी के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह, राकेश तिवारी, खालिद चौधरी, प्रियंका सरकार, मीसम रिजवी, वीपी सिंह, उमेश सिंह, दिनेश, देवेंद्र श्रीवास्तव, मेजर मलिक, एसएस रिजवी, मनोज तिवारी आदि मौजूद थे। उधर, जर्रीन के इंतकाल से उनके शिष्यों में गम देखा गया। लखनऊ में प्रशिक्षण ले रहे कपिल खुराना, मोहम्मद आमिर, भानु, कमल सिंह, नासिर, मनीष और शिप्रा सिंह, सोमा, प्रीती, सिमरन व मोनिका आदि ने बताया कि आखिरी बार उन्होंने दीपावली के समय उन लोगों को प्रशिक्षण दिया था। कहा कि वह कोच या निदेशक नहीं हमारी मां के समान थीं। उनकी चाहत और डांट हमें हमेशा याद आएगी। कहा कि वे लोग आज जो भी हैं, मैडम की ही बदौलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें