फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा स्कूलों में होगी जांच

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बालिकाओं को व्यवसायिक शिक्षा में कच्चे माल के लिए भेजी गई धनराशि का बंटवारा नहीं हो सकेगा। धनराशि से क्या क्या कच्चा माल खरीदा गया और उससे अनुदेशिकाओं ने क्या सिखाया यह सब विद्यालयों में सुरक्षित रखना पड़ेगा और विद्यालय के निरीक्षण के दौरान इसे भी देखा जाएगा।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत बालिका शिक्षा योजना में बालिकाओं की व्यवसायिक शिक्षा के क्रम में जिले के सभी 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को भी शामिल कि या गया था। जिसमें प्रति विद्यालय में अनुदेशिका के मानदेय के लिए 15 हजार रुपए व कच्चे माल के लिए पांच हजार रुपए की धनराशि भेजी गई थी। पांच हजार रुपए की धनराशि से बालिकाओं को सिखाने के लिए सामग्री की खरीद होनी थी। लेकिन पांच हजार रुपए में भी कमीशनबाजी होने लगी और ऊपर से नीचे तक बंटवारा शुरु हो गया। कुछ वार्डेन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तक मामले को पहुंचाया। जिस पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा जौहरी लाल ने पांच हजार रुपए से खरीदी गई सामग्री को सुरक्षित रखने का आदेश दिया है। जिसके लिए सभी वार्डेन को निर्देश जारी कर दिया गया है। जिसमें धनराशि से क्या खरीदा गया और प्रशिक्षण के समय छात्राओं को क्या सिखाया और क्या बनवाया गया इसे बार्डेन के कार्यालय में सुरक्षित रखने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें