फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई, पानी पर भड़के

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। नगर की सफाई व्यवस्था पर भड़के नगरवासियों ने नगर विकास मंत्री के रिश्तेदार काजी अब्दुल मतीन के नेतृत्व मेें नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मिलकर अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। इस दौरान नगर में खराब पड़े हैंडपंपों को मामला उठाया गया।
विज्ञापन

इस पर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने तुरंत ही रिबोर के लिए छह हैंडपंपों का ब्योरा जलनिगम को भेजने की जानकारी देेते हुए कहा कि रिबोर जन निगम द्वारा कराया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को काजी अब्दुल मतीन के नेतृत्व में नगरवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पालिका के अधिशासी अधिकारी एसके सिंह से मिलकर उन्हें अवगत कराया कि मोहल्ला रफैयत गंज, सुल्हाड़ा, काजीपुरा, मैदानपुरा और खत्राना आदि में सफाई व्यवस्था की हालत बहुत ही खराब है। बताया कि उन्तीस सफाई क र्र्मियों की तैनाती के बावजूद सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो पा रही है।
लोगों ने ईओ को बताया कि मच्छरों की बढ़ती भरमार को देखते हुए नगर फागिंग कराने की भी व्यवस्था कराई जाए, जिससे मच्छरों से लोगों को छुटकारा मिल सके। बताया जाता है कि अधिशासी अधिकारी सिंह के संज्ञान में खराब हैंडपंपों का मामला भी लाया गया, जिसमें बताया गया कि मोहल्ला मलकंठ के वार्ड संख्या 3 में महेश के घर के पास, मोहल्ला रफैयत गंज में वार्ड संख्या 12 पर प्यारेलाल के घर के पास, वार्ड संख्या 2 मेें रामचरन राठौर के घर के पास, वार्ड संख्या 9 में रजनीकांत के घर के पास, वार्ड संख्या 1 में धर्मेंद्र के घर के पास, वार्ड संख्या 20 में आता आलम के घर के पास लगे हैंडपंप खराब पडे़ हैं। लोगों ने बताया कि यह सभी हैंडपंप रिबोर के लिए चिह्नित हैं, लेकिन गर्मी शुरू हो जाने के बावजूद इन्हें ठीक नहीं किया गया है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी सिंह ने बताया कि खराब हैंडपंपों को रिबोर कराने के लिए जलनिगम को पत्र भेजा जा रहा है और यह दायित्व जल निगम का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें