पिहानी (हरदोई)। राजकीय महाविद्यालय मेें रोवर्स रेंजर्स इकाई की ओर से जारी दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इसके तहत विद्यार्थियों ने आत्म निर्भर बनने की कलाएं सीखीं। समापन पर प्राचार्य डा. सुधीर चौहान ने कहा कि इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं में कई कलाओं का विकास होता है। विद्यालय स्तर पर ऐसे आयोजन होना जरूरी हैं।
दो दिवसीय शिविर के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने बिना बर्तन के खाना बनाने की कला सीखी। इस दौरान जुगुल किशोर, अजय कुमार, अवधेश, राकेश, अभिषेक सिंह, कुलदीप, विवेक, अनुज व अमित छात्राओें में शिवानी अवस्थी, संध्या, शिवानी गुप्ता, प्रियंका देवी, आशा व सुरैया खातून आदि शामिल थीं। इसी तरह पुनीत, रजनीश, सुनील, सुजीत, रिंकू, हैपेंदर, मुकेश एवं बालिकाओं में बिरला, गीता देवी, रेनू देवी, निशा, प्रियंका व संगीता देवी आदि ने तंबू गाड़ने की कला सीखी। शिविर के एलओसी ओपी सिंह, आकांक्षा मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव व नीरज सिंह आदि ने ईश प्रार्थना, सेल्यूट, खोज के चिन्ह, सीटी संकेत, तालियां, प्राथमिक चिकित्सा आदि से संबंधित जानकारी दी।
इसके साथ ही दूरी अनुमान, गांठ बंधन और टेंट पिचिंग के बारे में भी बताया गया। ओपी सिंह ने बताया कि यह प्रथम चरण है, जिसमें प्रवेश परीक्षा के रूप में यह कलाएं बताई जा रही हैं। रोवर्स प्रभारी डा. गगन कुमार ने कहा कि स्काउटिंग का मुख्य उद्देश्य सेवा करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में व्यक्तित्व का विकास होता है और वे आत्मनिर्भर बनते हैं। डा. सरिता सिंह ने स्काउट की उत्पत्ति, उद्देश्य और नियमों की जानकारी दी। इस दौरान महाविद्यालय का स्टाफ व अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।
इंसेट---
ज्ञानदीप कालेज में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शुरू
हरदोई। ज्ञानदीप डिग्री कालेज में शुक्रवार से शुरू भारत स्काउट गाइड के तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं को नियम, प्रतिज्ञा, जनसेवा व राष्ट्रसेवा की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक विवेक श्रीवास्तव व नीरज सिंह ने रोवर्स रेंजर्स के व्यक्तित्व विकास एवं अनुशासन बताए। महाविद्यालय में छात्राओं के लिए लक्ष्मीबाई रेंजर्स दल व आजाद रोवर्स क्रयू नाम से दो दल संचालित किए गए। प्रशिक्षक नीरज सिंह ने स्काउटिंग का इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रबंधक डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, इंदू शुक्ला, विपिन त्रिपाठी, शालिनी अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अभिषेक अग्निहोत्री, राम प्रकाश, अमित कुमार, धर्मवीर सिंह, शौर्यवर्धन सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद थे।