फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। इधर, घटना की खबर लगते ही मायके पक्ष के लोग भी आ गए और उन्हाेंने मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेहना निवासी रामभजन की शादी करीब छह माह पहले कछौना निवासी बोधन की पुत्री सुशीला (19) के साथ हुई थी। बीती रात करीब तीन बजे सुशीला की संदिग्ध हालात मेें मौत हो गई। सूचना पर मृतका के पिता बोधन उसकी ससुराल पहुंचे। जहां उसकी बेटी का शव जमीन पर रखा मिला। मौजूद लोगों ने बताया कि उसकी बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। घटना स्थल की परिस्थितियां देख कर मृतका के पिता ने रामभजन पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही बेटी क ो रामभजन ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। कुछ दिन पहले उसने मोटर साइकिल की मांग भी की थी।
इस मांग को पूरा करने में उसने असमर्थता व्यक्त की। जिसके बाद उसने एक भैंस मांगी, पर आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह इस मांग को भी पूरा न कर सकें। उसने लगभग एक 6 हजार रुपये की भैंस का बच्चा खरीद कर उसे देने को कहा, पर रामभजन ने उसको लेने से मना कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रामभजन काफी समय से शराब पीता है और अकसर इसी बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा व मारपीट होती थी। कुछ दिन पहले सुशीला अपनी मां के घर वापस आ गई थी और सोमवार को रामभजन उसको अपने घर लेकर आया था और चार दिन बाद उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आस पास के लोगों का कहना है कि दंपति के बीच शराब को लेकर आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन

उधर, सुशीला के पति रामभजन का कहना है कि वह रात में नशे की हालत में आया हुआ था और गहरी नींद में सो गया। जब वह सुबह उठा तो उसे उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। उससे पहले पूरी रात क्या हुआ उसको इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें