हरदोई/अतरौली। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लोनार क्षेत्र में ग्राम दुलारपुर निवासी सियाराम (55) पुत्र बब्बन, देवेंद्र (28) पुत्र श्याम सुंदर, ग्राम समुदा निवासी उदयराज (25) पुत्र रामलोटन के साथ ट्रैक्टर में विद्युत पोल लादकर गांव जा रहे थे। उदयराज ट्रैक्टर चला रहे थे, ग्राम नेवादा के पास ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इससे उस पर सवार तीनों की नीचे दब कर मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनोें का कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सियाराम गांव में ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए खंभे ले जा रहे थे। उधर, सुरसा क्षेत्र में ग्राम घमोइया के पास बाइक ने बाजार करके जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। इससे एक महिला (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं ज्ञानपुरवा निवासी वीरेश (18) पुत्र रामनरेश और सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी आलोक (18) पुत्र आशाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है। उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के बहार निवासी रामजी दीक्षित (18) पुत्र रामलोटन, सांडी क्षेत्र के ग्राम बबटापुर निवासी धर्मेंद्र (34) पुत्र सुंदर सिंह और हरपालपुर ग्राम महतापुर निवासी प्रदीप (35) पुत्र जगदीश सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, लखनऊ रोड पर तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव बहेरिया के मजरा मढ़िया निवासी दलित परसादी (70) धनतेरस पर खरीदारी करने बहेरिया बाजार साइकिल से आए थे। बाजार में खरीदारी के वह वापस घर जाने लगा। गौरिकला के सामने लखनऊ रोड पर सवारियां लेकर आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आने में विलंब होने पर गुस्साएं ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिन्हें थाना इंचार्ज उत्तम सिंह ने समझा बुझाकर शांत किया। मृतक के पुत्र विनोद कुमार ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मौका पाकर चालक मैजिक छोड़क र फरार हो गया, जबकि मैजिक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।