मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एनसीआर दर्ज दर्जकर घायलों को डाक्टरी परीक्षण करवाया।
भगवंतनगर निवासी अब्दुल सत्तार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका जगन्नाथ से जमीनी विवाद चला आ रहा है। जिसके चलते वह सुबह अपने खेत पर गया था, तभी जगन्नाथ, जितेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, रावेंद्र कुमार उसको वहां देखकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसे लाठी-डंडो से मार पीटकर घायल कर दिया। इधर, दूसरे पक्ष से निर्मला पत्नी जगन्नाथ ने पुलिस को बताया कि जमीनी विवाद के चलते जब वह धान की फसल को काट रही थी, उसी समय भगवंतनगर निवासी अब्दुल सत्तार अपने तरीके से खेत की मेड़ बांधने लगा, जब उसने मना किया तो उसने लाठी-डंडों से मार पीटकर उसे घायल कर दिया।
यह देखकर उसकी बहू रंजना बचाने आई, तो उसने उसे भी मारापीटा। जिसमें वह भी घायल हो गई। इधर, गांव खेरवा निवासी इस्माइल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में ही दुकान पर बिस्कु ट खरीदने जा रहा था, तभी इलियास और आजाद ने मिलकर उसे लाठी-डंडाें से मारापीटा। चीख पुकार मचाने पर आस पास के लोगों ने दौड़कर उसे बचाया, पर जाते-जाते हमलावर उसे जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने तीनों ही घटनाओं में एनसीआर दर्ज कर घायलाें का डाक्टरी परीक्षण करवाया।