फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन न भरने पर स्कूल जिम्मेदार

Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदनों में तमाम प्रकार की अनियमितताएं आने पर अब इस बार काफी सख्ती बरती जा रही है। छात्रों को आवेदन भरने के लिए जागरूक कराने के साथ ही विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

इसके क्रम में अब ऑन लाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि की जानकारी देने के साथ ही प्रधानाचार्यों व नोडल अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक पूर्व दशम के अन्य पिछड़ा वर्ग के (अल्पसंख्यक को छोड़कर) छात्र-छात्राओं को शासन ने 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी है। अंतिम तिथि तक पिछड़े वर्ग के छात्र छात्राओं को आवेदन करना है। यदि किन्हीं कारणवश छात्र आवेदन नहीं कर पाते हैं तो इसके जिम्मेदार नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्य होंगे।
इसके अलावा पूर्वदशम छात्रवृत्ति के संबंध में एक बैठक भी 19 सितंबर को दोपहर दो बजे से राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसी प्रकार पूर्व दशम में कक्षा नौ व दस के छात्रों को भी 30 सितंबर तक फार्म भरने के निर्देश देते हुए 19 सितंबर को ही दोपहर 12 बजे राजकीय इंटर कालेज में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारियों की बैठक ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें