फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदाय के लोग भिडे़, 13 घायल

Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी । क स्बे के मोहल्ला सैयदबाडा में रविवार रात दो समुदाय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे और ईट-पत्थर चले। हमले में एक पक्ष से सात लोग तथा दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले को लेकर दो पक्ष अलग अलग कारण बताकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है । सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे। फिलहाल प्रशासन ने मोहल्ले में पुलिस बल तैनात करा दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इन दो समुदायों के कुछ लोगों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसमें एक परिवार की किशोरी को जिंदा जलाने के आरोप में दूसरे समुदाय के कुछ लोग आरोपित हैं। इसी पक्ष के लोगों का आरोप है कि मोहल्ले में रखी एक दुकान के सामने दूसरे समुदाय की बच्ची को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दूसरे समुदाय से आए तमाम लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। जबकि दूसरे समुदाय के लोगों का आरोप है कि पहले उन लोगों ने हमला किया। वहीं विवाद में दूसरे समुदाय के लोगों के यहां रिश्तेदारी में आए एक युवक की जमकर पिटाई होने से वह भी घायल हो गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुकान पर सौदा खरीदने को लेकर हुई कहासुनी का लग रहा है, जिसने विवाद का रूप ले लिया। मामले की जांच की जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। उधर घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बिलग्राम विजय कुमार पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें