हरदोई। समाधान दिवस पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पीड़ितों की शिकायत सुनी गई और उनका निस्तारण किया गया। शनिवार को कुल 34 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
समाधन दिवस पर शनिवार को डीएम रमेश मिश्र और एएसपी पूर्वी अजय शंकर राय थाना टड़ियावंा पहुंचे और वहां पर आने वाले पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव में अवैध भूमि पर कब्जा करने वाले और गरीबों को सताने वाले दबंगों पर कड़ी कार्रवाई की जाये। समाधन दिवस पर पूरे जिले में कुल 97 शिकायते प्राप्त हुई। इनमें से 34 का मौके पर निस्तारण किया गया। शहर कोतवाली में सात शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। बघौली थाना में चार में एक का निस्तारण हुआ। देहात कोतवाली में 6, सुरसा में 5, संडीला में 9 शिकायते आई। जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। कछौना में आठ में से दो, अतरौली में तीन में से 3, मल्लावां में आठ में चार, संाडी में एक शिकायत का निस्तारण किया गया। हरियावां में दो में दो, पिहानी में चार में से दो, हरपालपुर में चार में से एक, अरवल में दो में एक , बेहटा गोकुल में तीन में एक, शाहाबाद में 11 में दो का निस्तरण किया गया। बिलग्राम, पाली, पचदेवरा, व मझिला में किसी को कोई समस्या नहीं थी। इसलिए कोई भी फरियादी नहीं पहुंचा। यहां पर एक भी शिकायत नहीं आई।
इंसेट
डीएम ने निपटाईं 10 शिकायतें
टड़ियावां/कछौना। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे डीएम रमेश मिश्र, एएसपी पूर्वी अजय शंकर राय ने राजस्व व भूमि विवाद से संबंधित 10 शिकायतों का निस्तारण कराया। इस मौके पर थानाध्यक्ष रनवीर सिंह आदि मौजूद रहे। कछौना प्रतिनिधि के अनुसार थाने में समाधान दिवस पर क्षेत्रीय लेखपालों व अन्य विभाग के कर्मचारियों की गैर मौजूदगी के कारण फरियादियों को वापस लौटना पड़ा। कोतवाल सुरेश कुमार ओमहरे ने बताया कि दो शिकायतें जो पुलिस से संबंधित थी उनका निस्तारण करवा दिया गया है। शेष 6 शिकायतें राजस्व से संबंधित थी जिनका विभागीय अधिकारी के न होने के कारण निस्तारण नहीं हो सका। वहीं संडीला प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीओ चरण सिंह ने की। समाधान दिवस के अवसर पर थाने में कुल 9 शिकायतें दर्ज हुई। सीओ चरण सिंह ने शिकायतों को दर्ज कर इनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।