बघौली। थाना क्षेत्र में प्रताप नगर-बघौली मार्ग पर तीन बाइक सवार बदमाशाें ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर महिला के जेवर लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के प्रताप नगर-बघौली मार्ग से पवन पुत्र रामआसरे निवासी सिद्धार्थ नगर माधौगंज अपनी बहन माधुरी पत्नी राम नरेश निवासी हर्रई थाना बागंरमऊ जनपद उन्नाव के साथ शनिवार की दोहपर नैमिस से दर्शन कर बाइक से वापस घर आ रहा था। रास्ते में गोपार जूनियर हाईस्कूल के आगे विक्टोरियागंज मोड़ पर पैशन प्रो सवार तीन बाइक सवार युवक आए। उन्होंने उनसे माधौगंज जाने का रास्ता पूछा। जिस पर पवन उससे बात करने लगा। इसी बीच एक युवक ने पवन के तमंचा लगा दिया और दो अन्य युवकों ने उसकी बहन की गले की चेन और कुंडल छीन लिए और धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पवन ने चौराहे पर पहुंच कर इसकी सूचना सभी को दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर दो सिपाही मौके पर भेजे गए। मगर बदमाशों का कहीं भी पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी आरपी सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है।