फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गायब मिले 21 टीचर

Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थित सुनिश्चित करने के लिए कराये गए सामूहिक निरीक्षण में छह प्रधानाध्यापक, 15 सहायक अध्यापक, चार शिक्षामित्र और सात अनुदेशक अनुपस्थित मिले। एक प्रधानाध्यापिका को अनियमितताओं पर निलंबित कर दिया गया। अन्य के वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी बृजेश मिश्र ने शनिवार को विकास खंड अहिरोरी, टड़ियावां, हरियावां, शाहाबाद, सुरसा, भरखनी, पिहानी, बिलग्राम, हरपालपुर, संडीला, भरावन और कछौना के 72 विद्यालायों को सामूहिक रुप से निरीक्षण कराया। उन्होंने स्वयं ही टड़ियावां ब्लाक के नौ विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छह प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले। इनमें तुंदवल के प्रधानाध्यापक कप्तान मलिक, कहतरा के शैलेन्द्र, दुर्जनपुर के कृष्णा, भदार के राम चरन, उनौती की शैलजा सिंह, मुरलीगंज के अक्षय किरन शामिल है। इन सभी का एक दिन को वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं टड़ियावां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय खेरिया नेवाद की प्रधानाध्यापक कमला देवी को अनियमितताएं मिलने पर निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय सैदापुर में निर्माण प्रभारी द्वारा कार्य पूर्ण नहीं कराया गया था। जिस पर कार्य की एमबी कर रिवकरी के आदेश दिए गए। विद्यालय के सहायक अध्यापक महेश सिंह अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय सैंचामऊ में प्रधानाध्यापक नीरज वर्मा अनुपस्थित मिले। यह पर मिडडे मील मेें सिर्फ तहरी बांटी जा रही थी। जिस पर उनके पर रिकवरी के आदेश दिए गए। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान विभिन्न विद्यालयों के 15 सहायक अध्यापक, चार शिक्षामित्र और सात अनुदेशक अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दिन अनुपस्थित सभी का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें