फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन कार्यालय पर हंगामा

Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विद्युत मजदूर कल्याण समिति एवं विद्युत मजदूर संगठन के दो सैकड़ा कर्मचारियों ने शनिवार को एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। उन्होंने विभाग की टेंडर प्रक्रिया में अधिकारियों पर ठेकेदारों को बैकडेट में अनुबंध करने का आरोप लगाया गया। समिति पदाधिकारी व कर्मचारियों ने टेंडर प्रक्रिया में निर्णय आने तक अनुबंध न करने की मांग की।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन ने ठेकेदारों के माध्यम से विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत करीब 13 उपकेंद्रों पर संविदा कर्मियों की नियुक्ति का फैसला किया। इसके लिए निविदाएं निकाली गईं। लेकिन निविदाएं डाले जाने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। ऐसे में एक बार फिर अब निविदाओं में मिलीभगत करने का आरोप लगाकर विद्युत मजदूर कल्याण समिति एवं विद्युत मजदूर संगठन के करीब दो सैकड़ा पदाधिकारी व कर्मियों ने एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया। समिति प्रबंधक उमेश मिश्रा व अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के निर्देशन में पहुंचे कर्मिंयों ने अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता व उपमुख्य लेखाधिकारी के विरूद्ध नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने बताया कि एसई व एक्सईएन द्वारा कार्यालय में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिस पर प्रबंधक ने न्यायालय की शरण लेने पर अधिकारियों को तीन सप्ताह में उपस्थित होने के निर्देश दिए, लेकिन अब बैकडेट में अनुबंध किया जा रहा है। प्रबंधक व जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में एक्सईएन से वार्ता की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। जिस पर पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

बहस होने तक न हों अनुबंध
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि अनुबंध में मानकों का पालन न किए जाने के विरोध में न्यायालय की शरण ली गई है।चार सितंबर की बहस में प्रकरण की समस्त पत्रावलियाें सहित अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता द्वितीय व कमेटी के अध्यक्ष, दो सदस्य सहित आला अफसरों को तीन सप्ताह में उपस्थित होने के लिए कहा गया। ऐसे में अब बहस पूरी होने तक अनुबंध न किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें