फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुलायम किसानों के मसीहा’

Mon, 03 Mar 2014 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार की ऋण माफी योजना के तहत जिले में यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक के 30,846 किसानों को लाभान्वित करते हुए उन्हें ऋण माफी पत्रों का वितरण शनिवार को राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त डा. राजपाल कश्यप एवं बैंक के उपासभापति राकेश सिंह द्वारा दिए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यमंत्री कश्यप ने कहा कि सपा मुखिया किसानों के लिए सही मायने में मसीहा के रूप में कार्य रहे हैं। उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उन्हें प्रदेश सरकार पूरा कर रही है। सिंचाई, दवाई मुफ्त करने के साथ ही किसानों की ऋण माफी को 1650 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार ने दिए, जिससे प्रदेश के 8 लाख किसानों को लाभ मिला है और इस क्रम में हरदोई के भी 30,846 किसानों को लाभ मिला है। उपसभापति ने कहा कि हमारी बैंक के 30,846 ऐसे किसानों के ऋण माफ हो गए हैं, जिन्होंने मार्र्च 2012 तक पचास हजार तक के ऋण लिए थे।
सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने प्रदेश की सपा सरकार को हर वर्ग के लिए कल्याणकारी सरकार बताया तो एससीएसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा ने सपा को सर्वसमाज की पार्टी बताते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि उनकी बैंक की हरदोई शाखा के 7,335, शाहाबाद शाखा के 2,396, बिलग्राम के 9,517, संडीला के 1,901, कछौना के 1,856, मल्लावां के 6,243, पिहानी के 1,598 कुल 30,846 किसानों के ऋण माफ हुए हैं, जिन्हें आज समारोह पूर्वक ऋण माफी पत्र वितरित किए जा रहे हैं। इस मौके पर उप महाप्रबंधक एससी विष्ट, कमला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें