फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 करोड़ खर्च फिर भी नहीं बनी सड़क

Mon, 20 Jan 2014 05:47 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर (हरदोई)। हरदोई-बावन-सवायजपुर राजमार्ग संख्या 32ए चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण जिम्मेदारों की लापरवाही से बदहाली का शिकार है। 25 करोड़ की धनराशि खर्च करने के बाद भी सड़क का लगभग पांच किमी मार्ग अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि शासन ने सवायजपुर हरदोई मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को मंजूरी प्रदान कर दो टुकड़ों में ठेकेदारों को सड़क निर्माण का जिम्मा सौंपा था। एक से 16 किलोमीटर मार्ग में न्योरादेव तक ही कार्य हुआ। 1300 मीटर सड़क गड्ढे में तब्दील है, वहीं नेवादा मोड़ से महरेपुर गांव के समीप तक दूसरी संस्था ने सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया। लगभग 4 किलोमीटर सड़क बुरी तरह खराब है। यहां तक कि एक पुलिया तो पूरी क्षतिग्रस्त है। जिस पर बरसात का पानी भरा रहता है।
सिलवारी के समीप सड़क जर्जर हैं, जिससे पीडब्लूडी महकमा व कार्यदायी संस्था की लापरवाही से कार्य अधर में लटका ह,ै वहीं पीडब्ल्यूडी खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता मन्नीलाल यादव ने बताया कि शासन से धन मिलने की देरी से कार्य रुका हुआ है, फिर भी वह क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण जल्द शुरू करवा देंगे। कुल मिलाकर अब तक 25 करोड़ की धनराशि खर्च होने के बाद भी और धन न मिलने से सड़क निर्माण का कार्य बंद होने से आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें