फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रावलियों की खोज शुरू

Tue, 22 Oct 2013 05:40 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शिक्षा विभाग में सर्व शिक्षा अभियान के तहत तैनात संविदा कर्मियों की पत्रावलियों की खोज शुरू हो गई है। विभाग ने पटल सहायक के स्थान पर संविदा कर्मियों को ही पत्रावलियों को मुहैया कराने के निर्देश जारी किए हैं। पत्रावली न मिलने से संविदा कर्मियों का मानदेय अटका हुआ है।
विज्ञापन

जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बीएसए कार्यालय में वर्ष 97 में डीपीईपी योजना के तहत कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके बाद वर्ष 03 में अभियान के शुरू होने पर सभी को कोर्ट के निर्देश पर अभियान में समायोजित कर लिया गया। इनमें सहायक अभियंता, 10 जेई, एक वाहन चालक, एक कंप्यूटर आपरेटर, एक एमआईएस प्रभारी, तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और एक जिला समन्वयक शामिल है। इसके अलावा प्रतिनियुक्ति पर अनुपम बाजपेई, अवधेश सिंह राजपूत, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी की तैनाती हुई थी। इन सभी का प्रति वर्ष नवीनीकरण किया जाना था और उनसे अनुबंध पत्र भराया जाना था।
पर, इन कर्मियों की पत्रावली ही विभाग से गायब है। पत्रावली गायब होने से विभाग ने उनके मानदेय निर्गत पर रोक लगा रखी है। जिसका समाचार अमर उजाला ने 19 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद पत्रावलियों की खोज शुरू हो गई है। वित्त एवं लेखाधिकारी ने सभी जिला समन्वयक, सहायक लेखाकार, लेखाकार, एमआईएस प्रभारी, कंप्यूटर आपरेटर को पत्र जारी कर संविदा कर्मियों की पत्रावलियां मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर मानदेय न मिलने से संविदा कर्मियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें