फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय वाला हो राजा’

Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। बेलहईया मार्ग पर आयोजित श्रीमद्भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ कथा में साध्वी अरुणा देवी ने कहा कि राजा को परिवारवादी, रिश्तेदारवादी, जाति वादी न होकर ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ की भावना से ओतप्रोत हो राष्ट्रवादी विचारधारा का होना चाहिए।
विज्ञापन

ताकि वह रामराज्य की तरह जनहित में कार्य करे। यही राजा की वास्तविक पहचान है, क्योंकि धृतराष्ट्र की परिवादी सोच ने ही पूरे राज्य का विनाश कर दिया। उन्होंने कहा कि इंद्रियों पर विजय प्राप्त करने वाला ही दशरथ होता है। उन्होंने नामकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी का नामकरण करने से पहले उस पर गंभीरता से विचार कर लेना चाहिए और उसके बाद ही नामकरण करना चाहिए। ताकि उस पर विपरीत प्रभाव न पडे़। इस मौके पर वाराणसी से आए डा. दयानंद, नरेश चंद्र, ब्रह्मानंद, देवेंद्र शास्त्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें