हरदोई। शहर के मोहल्ला विष्णुपुरी में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। हरिद्वार से आए संत अक्षयानंद महाराज ने बाद में भागवत के कई प्रसंग सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया।
कलश पूजन और देवताओं के आवाहन के बाद शुरू हुई कथा में संत अक्षयानंद महराज ने कहा कि माता पिता और गुरु की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं हैं, इसलिए इनकी सेवा अवश्य करनी चाहिए। भगवान तो भक्ति भाव को देखते हैं, इसलिए भीतर से भक्ति भाव होना आवश्यक है। संत श्री ने कहा कि बच्चों की मुस्कान और बुजुर्गों के सम्मान में ईश्वर का वास होता हैं। हम सभी को अपनी सभ्यता, संस्कृ़ति तथा धर्म का पालन करना चाहिए। इस मौके पर यजमान ईश्वर चंद्र मिश्रा, पवन मिश्रा, पीयूष मिश्रा, मिथिलेश, रजनी, नीतू, किरन, ममता मौैजूद रहे।