फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष की पूर्व संध्या पर सतर्क रही पुलिस

Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नव वर्ष के आगमन के जश्न की मस्ती में पुलिस की नजर रही। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चालने वालों की जांच की। वहीं होटल व रेस्टोरेंट पर पुलिस की विशेष चौकसी बरती गई।
विज्ञापन

नव वर्ष के आगमन के मद्देनजर शहर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट में काफी तैयारियां की गई है। पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर अनहोनी रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की थी। शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। इसके अलावा रेस्टोरेंट व होटलोें पर विशेष नजर रखी गई। होटल संचालकों को भी पुलिस महकमे की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए थे। यातायात पुलिस ने चौराहों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की ब्रिथ ऐनालाइजर से जांच की और नशे में मिलने पर चालान किया। पुलिसने इसके लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए है कि वह असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखे और हंगामा करने या कानू न व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती से पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें