फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याएं दूर करने को कांग्रेस का प्रदर्शन

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने लखनऊ से आए पूर्व विधायक राकेश मिश्रा तथा शिव पांडेय की अगुवाई में पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं ने गन्ना एवं झंडा लेकर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सुखसागर मिश्रा मधुर, अनिल सिंह बीरू ,ओम प्रकाश रावत, रामेश्वर प्रसाद, पूनम वर्मा, राधेश्याम त्रिपाठी, आशीष सिंह, डा. अजीमुश्शान, अनुपम दीक्षित आदि मौजूद रहे। सभी ने किसानों के समस्याओं के निस्तारण की मांग की। कांग्रेस की ओर से दिए गए 6 सूत्रीय ज्ञापन में गन्ना मूल्य 5 सौ रुपए कुंतल करने, सस्ती दरों पर खाद बीज देने, बकाया गन्ना भुगतान कराने, किसानों को बिजली, सिंचाई का पानी मुफ्त देने, एवं 4 एकड़ भूमि तक के किसानों को 2 हजार रुपए मासिक पेंशन देने और धान क्रय केन्द्राें पर धांधली बंद करने की मांग राज्यपाल से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें