गौसगंज (हरदोई)। 64 वीं जनपदीय खेल प्रतियोगिता में गौसगंज के पीबीआर इंटर कालेज ने प्रतियोगिता की चैंपियनशिप जीती। जिन्हें सपा जिलाध्यक्ष ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
पीबीआर इंटर कालेज में चल रही चार दिवसीय जनपदीय माध्यमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि प्रतिभागियों को अगर मंच से प्रतिभाग करने का अवसर मिले तो प्रतिभा कुंठित होती है। समापन कार्यक्रम मेें छात्राओं ने मार्च पास्ट किया तथा स्वागत गीत, डांडिया नृत्य एवं शारीरिक कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिताओं में अंकों के आधार पर सुभानखेड़ा को प्रथम स्थान मिला जिस पर आयोजक स्कूल प्राचार्य आरएस बंधू व प्रबंधक रूचिता सिंह को विजयी शील्ड प्रदान की गई। समापन दिवस पर पांच हजार मीटर चाल में शुभम चौरसिया व मंजेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। पांच हजार मीटर चाल बालिका वर्ग में अंजली दुबे प्रथम स्थान पर रहीं। चार सौ मीटर रेस में प्रशांत मिश्र प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में जूनियर अमर सिंह व राहिमीन प्रथम स्थान पर रहे। ऊंची कूद में संदीप कुमार प्रथम व रानी वर्मा तथा तीन हजार मीटर चाल अनामिका देवी व मोहम्मद आमिर प्रथम स्थान पर रहे। सौ मीटर हर्डिल में सचिन कश्यप, लट्ठा कूद में सद्दाम हुसैन व दो सौ मीटर दौड़ में अमर सिंह प्रथम स्थान पर रहे। सौ मीटर हर्डिल में प्राची पटेल प्रथम, दो सौ मीटर दौड़ में अंकित सिंह व बीना सिंह प्रथम रहीं। सभी विजयी प्रतिभागियों को सपा जिलाध्यक्ष ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में अवनीश सिंह दीपू, प्राधानाचार्य व प्रबंधक समेत कई लेागों ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साह वर्धन किया। डा. धीरेंद्र कुामर, डा. देवेंद्र मोहन, लाल बहादुर सिंह समेत विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य मौजूद रहे।