फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी छात्र संख्या देने वाले विद्यालय नपेंगे

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में संचालित वित्तविहीन विद्यालयों में लैपटाप और टेबलेट के लिए फर्जी छात्र संख्या देना मंहगा पड़ा सकता है। जिलाधिकारी ने विद्यालयों को स्थलीय निरीक्षण कर छात्र संख्या में गड़बड़ी मिलने पर विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इससे विद्यालय संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने हाईस्कूल उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को टेबलेट और इंटर उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को लैपटाप देने की घोषणा की थी। जिले में वर्तमान समय 458 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 23 राजकीय और 71 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय है। इन विद्यालयों में कक्षा 11 में पढ़ने वाली बालिकाओं की छात्र संख्या मांग गई थी। विद्यालयों की ओर से उपलब्ध कराई गई छात्र संख्या 53 हजार 547 पहुंच गई है। वहीं जिले में संचालित 69 महाविद्यालयों से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश पाने वाली बालिकाओं की छात्र संख्या मांगी गई थी। विभाग को अब तक 26 हजार 641 विद्यार्थियों की सूचना उपलब्ध कराई गई। टेबलेट और लैपटाप के लिए आई भारी छात्र संख्या से विभाग असमंजस में हैं। जिलाधिकारी अनिल कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिक छात्र संख्या में चिंता व्यक्त करते हुए। इसके स्थलीय निरीक्षण कराने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और अगर विद्यालय से उपलब्ध कराई गई छात्र संख्या निरीक्षण में कम मिलती है तो संबंधित विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के इस आदेश से विद्यालय संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि विद्यालयों का निरीक्षण कर आख्या जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्हीं के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें