फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 चीजों पर लगीं पुरातत्व विभाग की निगाहें

Tue, 07 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
जमुनिया में मिले सिक्के। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। पुरातत्व विभाग की निगाहें जमुनिया तालाब सहित 80 चीजों पर हैं। इन चीजों का अध्ययन कर पुरातात्विक महत्ता को जाना जा सकता है। मंगलवार को अहिरोरी ब्लाक के ग्राम जमुनिया के तालाब का निरीक्षण करने आए पुरातत्व विभाग के  डिप्टी डायरेक्टर केपी सिंह अलग-अलग स्थानों को चिन्हित भी किया है। बाकायदे इसकी सूची जिलाधिकारी को सौंपी गई है। उधर खुदाई के दौरान मंगलवार को एक बार फिर से तीन प्राचीन धातु के सिक्के निकले हैं।
विज्ञापन


खुदाई के दौरान पुरातन महत्व के सामान मिलने पर डीएम विवेक वार्ष्णेय ने पुरातत्व विभाग की टीम को यहां बुलाया है। सोमवार को यहां पहुंची पुरातत्व टीम के डिप्टी डायरेक्टर केपी सिंह ने अहिरोरी ग्राम जमुनिया में तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह तालाब1500 से 2500 वर्ष पुराना हो सकता है। अलग- अलग स्थानों को चिन्हित करने के साथ ही विभिन्न स्थानों से मिलीं 80 वस्तुओं का भी अध्ययन किया जाएगा। ये सभी अपने आप में नायाब हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी को भी इस सूची के  बावत जानकारी दी। इधर जमुनिया में खुदाई कार्य जारी है जिसमें मंगलवार को तीन सिक्के 1858, 1897 व 1936 के मिले है। इससे पूर्व भी एक सिक्का निकल चुका है। खंड विकास अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि इनको सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


बरसात के बाद फिर आएगी टीम
हरदोई। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मिट्टी से लेकर निकली आठ कोण की सीढ़ियों व ईंटों को लेकर पुरातत्व की टीम यहां निर्देश दे गई हैं। टीम दोबारा बरसात के बाद आएगी, तब तक सीढ़ियों आदि को साफ करने का कार्य पूरा कर लिया जाए। बीडीओ ने बताया कि इस पर कार्य किया जा रहा है।

प्रधान लगवाएंगे सोलर लाइट
हरदोई। जिलाधिकारी ने तालाब में सोलर लाइट लगवाए जाने के निर्देश संबंधित प्रधान को दिए हैं। उन्होंने कहा कि तब तक प्रधान ग्राम निधि से इस ओर प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें