जिला अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल ।
- फोटो : अमर उजाला
देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हरदोई-शाहाबाद रोड पर प्राइवेट बस की टक्कर से सवारियों भरा टेंपो खाई में जा गिरा। बस भी पलट गई। हादसे में टेंपो सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बस में सवार लोगों क ो मामूली चोटें आईं। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों क ो सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने बस व टेंपो को कब्जे में लिया है।
शहर से सवारियां भरकर शाहाबाद जा रही प्राइवेट बस के चालक ने देहात कोतवाली क्षेत्र में कौंढ़ा गांव के निकट टेंपो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। टक्कर लगने से टेंपो खाई में जा गिरा। 20 मीटर दूर जाकर बस भी पलट गई। हादसे में टेंपो में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे और टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। राममूर्ति (30) पुत्र सुंदरलाल निवासी बेहटागोकुल, दीपक (32) पुत्र सुरेशचंद्र, सरोज कुमारी (52) पत्नी राजीव कुमार निवासी कोयल बाग कालोनी शहर कोतवाली, रविंद्र (35) पुत्र नत्थू निवासी यासीनपुर थाना बेहटा गोकुल, राजवीर (27) पुत्र मुनीम निवासी बेहटागोकुल , श्यामसिंह (30) पुत्र विक्रम सिंह अटवा असिगांव देहात कोतवाली, अजय कुमार (30) पुत्र नंदलाल निवासी कुठिला सरैया थाना बेहटा गोकुल , शिवकुमार (26) पुत्र बाबूलाल निवासी बेहटागोकुल घायल हो गए। हादसे के बाद बस का चालक भाग गया। कोतवाल आनंद त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।