फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 05 Dec 2017 11:50 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
हादसे में क्षतिगृस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बेनीगंज क ोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई।  
विज्ञापन

कासिमुपर थाना क्षेत्र के रेठुए गांव निवासी अशोक की शादी सीतापुर जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र में तय हुई थी। सोमवार को उसकी बारात मिश्रिख गई थी। देर शाम भतीजा दीपक (19) पुत्र राजकुमार भी बाइक से बारात में शामिल होने जा रहे थे। उसके साथ दोस्त बजरंगी (20) पुत्र जानकी निवासी लोदन इसुलापुर थाना मधुबन जनपद धनबाद झारखंड भी था। कुछ अन्य बाराती उनसे आगे निकल गए। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर रोड पर भदहा गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार की टंकी फटने से आग उसमें आग लग गई। उसमें सवार लोग किसी तरह बचकर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों युवकों के बारात में न पहुंचने व फोन ऑफ होने से परिजनों को चिंता हुई। बाराती वापस आए तो दोनों युवकों को मृत देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें