फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पेंशन और वेतन वृद्धि की 76 फाइलें एक दिन में निपटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजित सिंह के निलंबन के बाद लंबित पत्रावलियों के निस्तारण का अभियान चलाया गया। पिछले कई माह से लंबित पेंशन, पारिवारिक पेंशन और वेतन वृद्धि की लंबित 76 फाइलों का शुक्रवार को निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी के कारण शिक्षक व मृतक आश्रितों के पेंशन व पारिवारिक पेंशन की पत्रावली महीनों से लंबित थीं। इससे शिक्षक और उनके आश्रित विभाग के चक्कर काट रहे थे,मगर समाधान नहीं हो पा रहा था। मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम से जांच कराई थी और अनियमितता मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजित सिंह के निलंबन की संस्तुति शासन से कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को डॉ. अजित सिंह को निलंबित कर दिया गया था।
डीएम अनुनय झा ने डायट प्राचार्य रमेंद्र सिंह को बीएसए का प्रभार अग्रिम आदेशों तक के लिए सौंपा है। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार्यालय में लंबित चल रही पेंशन, पारिवारिक पेंशन, नोशनल वेतन वृद्धि से संबंधित 76 पत्रावली निस्तारित करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी लंबित कार्य के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। वह कार्यालय के फोन नंबर 05852-232598 पर अपनी शिकायत दर्ज करा दे, उनकी समस्या का निदान 15 दिवस के अंदर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें