फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का हाथ देश विरोधियों के साथ-केशव प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। कांग्रेस देश को जो 70 सालों में नहीं दे पाई, प्रधानमंत्री मोदी ने वह पांच वर्ष में ही दे दिया। कांग्रेस का हाथ देश विरोधियों के साथ है। कांग्रेस देश विरोधी भाषा बोल रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में जूनियर हाईस्कूल मल्लावां परिसर में हरदोई लोकसभा सीट से प्रत्याशी अशोक रावत के समर्थन में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में ये बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश विरोधी भाषा घोषणा पत्र के माध्यम से बोल रही है।
विज्ञापन

कहा कि इस बार सरकार 5 वर्ष के लिए नहीं देश के सौ साल के विकास के लिए चुननी है। इस बार का चुनाव जनता खुद लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से ही बनती है। सपा-बसपा, कांग्रेस मोदी से अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणाम पर नजर विरोधियों के साथ विदेशियों की भी है। मोदी देश के फिर से प्रधानमंत्री बने तो भारत विश्व के सबसे आगे होगा। विधायक आशीष सिंह आशू ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। चेयरमैन अंकित जायसवाल ने चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। कुरसठ चेयरमैन कल्पना देवी ने गदा भेंट की। प्रत्याशी अशोक रावत ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजबहादुर, अभय शंकर शुक्ला , नीरज विद्यार्थी, केबी सिंह, अशोक सिंह ,अखिलेश, अवधेश कटियार, अजित डगरू, विशाल जायसवाल, रामआसरे सिंह, दिवाकर कनौजिया मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सांसद व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। लोग आते जाते रहते हैं। वहीं टिकट कटने के बाद फेसबुक पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द हटाने के बाद सांसद अंजू बाला का कार्यक्रम में न पहुंचना न लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें