फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे किशोर का शव रामनगर के पास मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के चियासर घाट पर शुक्रवार को अमावस्या पर स्नान करते वक्त गंगा नदी में डूबे किशोर का शव शनिवार शाम रामनगर गांव के पास मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को चियासर घाट पर गंगा स्नान करने गए प्रभात (15) पुत्र अरविंद निवासी ग्राम पलिया और उसका गांव निवासी दोस्त गोलू (15) पुत्र विद्यासागर गहरे पानी में डूब गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने गोलू को बचा लिया था। प्रभात की तलाश में गोताखोर लगे थे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। शनिवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में प्रभात के शव की तलाश शुरू करा दी। शाम पांच बजे चियासर घाट से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर रामनगर गांव के पास प्रभात का शव नदी में मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि प्रभात दो भाइयों में छोटा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें