कछौना। कस्बा स्थित एचएस कान्वेंट स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत इशिता, रूद्र, अनुष्का व आंशी ने सरस्वती वंदना से की। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर व रंगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया।
अंशिका, रीत, कुणाल व समर ने कपल डांस प्रस्तुत किया। अंशिका, वैष्णवी, अंजली, वैष्णवी गुप्ता, अंजली, इकरा व निरुपमा ने डांडिया डांस व निकिता ने, ये तो सच है कि भगवान है गीत प्रस्तुत किया। साक्षी सिंह आदि ने पंजाबी डांस किया। बच्चों ने आकर्षक स्टॉल लगाए। नमन सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर व अन्य छात्रों ने प्रदूषण से बचने के तरीके व सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करने का संदेश दिया। बच्चों ने परिसर में व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक राजेश सिंह, अरुण गुप्ता, प्रधानाचार्य अजय पाल, दीपांशी दीक्षित आदि मौजूद रहीं।