हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 70 विद्यालयों ने अभी तक आंतरिक मूल्यांकन, नैतिक शिक्षा का ग्रेड व शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक को ऑनलाइन नहीं कराया हैं। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा सचिव ने नाराजगी जताई है।
जिसमें उन्होंने 10 फरवरी तक परिषद की वेबसाइट पर दर्ज कराने को कहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 48 विद्यालयों द्वारा 3520 बच्चों का और इंटरमीडिएट में 22 स्कूलों द्वारा 2506 बच्चों के आंतरिक मूल्यांकन व नैतिक शिक्षा का ग्रेड तथा इंटरमीडिएट के खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक को ऑनलाइन न करने पर सचिव ने नाराजगी व्यक्त की।
सचिव ने डीआईओएस वीके दुबे को निर्देशित करते हुए संबंधित विद्यालयों द्वारा 10 फरवरी तक आंतरिक मूल्यांकन व ग्रेड को ऑनलाइन करने के लिए संबंधित विद्यालयों को परिषद की वेबसाइट पर कराने को कहा है।
इनको पूर्व में 31 जनवरी की मध्य रात्रि तक का समय दिया गया था। छात्र-छात्राओं का आंतरिक मूल्यांकन व नैतिक ग्रेड तथा इंटरमीडिएट में खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्त अंकों का विवरण ऑनलाइन न होने पर परीक्षाफल अपूर्ण रह जाएगा।